पीरो: मतगणना से पहले पीरो में सियासी पारा हाई, दावों-प्रतिदावों से गरमाया माहौल
Piro, Bhojpur | May 13, 2026 भोजपुर-बक्सर एमएलसी चुनाव की मतगणना को लेकर पीरो में सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। गुरुवार को आरा में होने वाली मतगणना से पहले ही राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार पूरी तरह गर्म है। हर दल और समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी की जीत का दावा कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी गरमाया हुआ है।