*सेंट्रल पब्लिक स्कूल अक्लोनी में दीपावली पर रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन*
*विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मकता*
गोरमी : सेंट्रल पब्लिक स्कूल अक्लोनी गोरमी में आज दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ बढ़-चढ़कर भाग लिया।
विद्यार्थियों ने विभिन्न रंगों, फूलों और दीपों का उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता और पारंपरिक लोक कला पर आधारित मनमोहक रंगोलियाँ बनाईं,कक्षा स्तर पर आयोजित इस प्रतिस्पर्धा में छात्र-छात्राओं की रचनात्मक प्रतिभा और टीम भावना देखने को मिली,विद्यालय प्रबंधन एवं निर्णायक मंडल द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का चयन कर उन्हें पुरस्कृत व प्रोत्साहित किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्र-छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में कलात्मक सोच, सांस्कृतिक जुड़ाव और आपसी सहयोग की भावना का विकास होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों व शिक्षकों ने एक-दूसरे को प्रकाश पर्व की बधाई दी। विद्यालय के प्रबंधन की ओर से सभी छात्र अध्यापक और अध्यापिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं के साथ मिष्ठान वितरण किया गया
Gormi, Bhind | Nov 5, 2026