कोईलवर: कुलहड़िया ओवरब्रिज से ट्रक गिरा, सोशल मीडिया पर तेजी से फैला वीडियो, किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं
कोईलवर प्रखंड क्षेत्र के कुलहड़िया ओवरब्रिज से एक ट्रक के नीचे पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ओवरब्रिज के नीचे सर्विस रोड पर एक ट्रक पलटा हुआ पड़ा है। वीडियो के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वायरल वीडियो सोमवार की शाम 8:00 बजे सोशल मीडिया से प्राप्त हुआ।