सायला: दुदवा व चौराऊ में महिलाओं ने अदा की समंदर हिलोरने की रस्म
Sayla, Jalor | Aug 30, 2024 निकटवर्ती चौराऊ में गांव की महिलाओं ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को लेकर समंदर हिलोरने की रस्म अदा की। सामाजिक समरसता के तहत समंदर हिलोरने की रस्म का सामूहिक कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान नव वस्त्राभूषणों से सजी-धजी महिलाएं और पुरूष गाजे बाजे के साथ नाचते-गाते नाडी पर पहुंचे और पौराणिक परंपरा के हिसाब से समंदर हिलोरने की रस्म निभाई।