चित्तौड़गढ़: रिटायर्ड पुलिस कर्मचारी मंत्री दक के खिलाफ मैदान में उतरे, कलेक्ट्रेट पर दक के खिलाफ हाय-हाय के नारेबाजी के साथ प्रदर्शन
सहकारिता राज्य मंत्री गौतम कुमार दक और एक पुलिस अधिकारी के बीच कथित बातचीत के वायरल ऑडियो मामले को लेकर सोमवार को रिटायर्ड पुलिसकर्मी भी खुलकर मैदान में उतर गए. रिटायर्ड पुलिस कल्याण संस्थान एवं पेंशनर समाज के पदाधिकारी और सदस्य बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय पहुंचे और मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए....