कासगंज: पुरानी पुलिस लाइन के पास भीषण सड़क हादसे में कैंटर की टक्कर से युवक की मौत, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
सोरों कोतवाली क्षेत्र में पुरानी पुलिस लाइन के पास रविवार की दोपहर 3:30 बजे हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अलीगढ़ के थाना बरला क्षेत्र के नगला सामंती निवासी 26 वर्षीय बाबू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 50 वर्षीय जयप्रकाश गंभीर रूप से घायल हुए।