बाबई: शिवपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुईं राज्यसभा सांसद और क्षेत्रीय विधायक
शिवपुर में ग्रामीणों के सहयोग से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को राज्यसभा सांसद माया नारोलिया और क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह श्रीमद् भागवत कथा के कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यसभा सांसद और विधायक श्रीमद् भागवत कथा में व्यास पीठ की पूजा अर्चना कर ग्रामीणों से चर्चा की।