बाबई: माखननगर में बाइक की टक्कर से घायल हुए फरियादी ने थाने में दर्ज कराया मामला
बुधवार को फरियादी संतराम ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की माखननगर में बैंक के आगे बाइक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। हादसे में फरियादी के सिर और हाथ में चोट आई। पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।