बाबई: माखननगर पहुंचे प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी ने माखन नगर में आयोजित मेले का किया शुभारंभ
प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी बुधवार को माखननगर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने उनका जमकर स्वागत किया। साथ ही दर्शन सिंह चौधरी ने इस मौके पर माखननगर में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में लगने वाले मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया, क्षेत्रीय विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।