बाबई: गुजरवाड़ा में आपसी विवाद के चलते आरोपी ने फरियादी के साथ की मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक सोमवार को फरियादी विजय पिता सम्मु कहार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई की आपसी विवाद के चलते आरोपी सुरेश पिता सम्मु कहार फरियादी से गुजरवाड़ा में जगदीश यादव के घर के सामने मारपीट की जिसकी शिकायत फरियादी ने थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 294,323,506 के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।