बाबई: माखननगर में बाइक चालक ने फरियादी को मारी टक्कर फरियादी को आई चोट पुलिस ने किया मामला दर्ज
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को फरियादी राजेश पिता विजय सिंह ने थाने मे शिकायत दर्ज कराई की माखननगर मे काकू भाई पेट्रोल पंप के आगे MP 05 MY5561 के बाइक चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए फरियादी को टक्कर मार दी।हादसे मे फरियादी के हाथ और पैर मे चोट आई।पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 279,337 के तहत मामला दर्ज कर जांच मे लिया।