बाबई: गनेरा में आबकारी विभाग की टीम ने 80 अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब की जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार; 1650 किलो महुआ लहान किया नष्ट
माखननगर के ग्राम गनेरा में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम ने नाले के किनारे छापा मारकर 80 लीटर हाथ भट्टी अवैध महुआ शराब जब्त की है। मौके पर 1650 किलोग्राम लावारिस अवैध महुआ लहान नष्ट किया। आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया गया है।