बिसौली: वजीरगंज मेले में गई 13 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
Bisauli, Budaun | Apr 23, 2026 वजीरगंज मेले से एक 13 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता बादाम सिंह निवासी बीरमपुर ने गुरुवार को 1 बजे करीब बताया की उनकी बेटी मेला देखने के लिए गई हुई थी मेले से किशोरी अचानक लापता हो गई। परिजनों ने काफी तलाश किया लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं परिजनों ने पुलिस को लिखित शिकायती पत्र दिया है।