बयाना: बयाना के बिडयारी में 4 दिनों से पेयजल सप्लाई बंद, ग्रामीणों ने जलदाय विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बयाना उपखंड के बिडयारी गांव की जाटव कॉलोनी में चार दिन से पानी की सप्लाई बंद है। घरों में पानी नहीं पहुंचने से पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीण टैंकर मंगवाकर इंतजाम कर रहे हैं। बोरिंग की मोटर खराब होने से ये समस्या आई है।