कांके: लालपुर और प्लाजा चौक सहित कई इलाकों में दुर्गा मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
Kanke, Ranchi | Oct 3, 2025 लालपुर और प्लाजा चौक सहित कई इलाकों में शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे दुर्गा मूर्ति विर्सजन को लेकर पुलिस ने फ्लैग मार्च किया। फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य दुर्गा मूर्ति विर्सजन के दौरान शांति और सौहार्द बना रहे और आम लोगों में विश्वास उत्पन्न करना है कि पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने को तैयार है।