मानिकपुर: चित्रकूट के पाठा में प्यास पर जीत: अब हर घर की टोटी से बह रही राहत की धारा, ग्रामीणों ने पब्लिक ऐप से साझा किया अनुभव
चित्रकूट के पाठा क्षेत्र की यह तस्वीरें बुधवार सुबह 10 बजे की हैं। कभी पानी के लिए मीलों भटकने वाले मारकुंडी, निही, भौटीपुरवा, गोबरहाई समेत आधा सैकड़ा गांवों में अब हर घर नल योजना से स्वच्छ जल पहुंच रहा है। वर्षों पुरानी प्यास खत्म होने से ग्रामीणों में खुशी है।