बांदा: भजना पुरवा में तीन लोगों ने मां-बेटे को मारपीट कर किया घायल, एक घायल को जिला अस्पताल में कराया भर्ती
Banda, Banda | Dec 29, 2024 बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भजना पुरवा मे तीन लोगों नें मां बेटे को मारपीट कर घायल कर दिया है। घायलों नें संबंधित पुलिस से शिकायत की है। पुलिस नें शिकायत लेकर एक घायल को डॉक्टरी एवं मेडिकल परीक्षण के लिए बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कराया है। दोनों घायल बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत भजना पुरवा के निवासी हैं।