बांदा: खुरहंड गांव के पास बाइक चार पहिया गाड़ी से टकराई, एक व्यक्ति हुआ घायल
Banda, Banda | Dec 28, 2024 बांदा के गिरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरहंड गांव के पास दिन शनिवार को बाइक चार पहिया गाड़ी में टकराने की वजह से बाइक सवार एक व्यक्ति घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को बांदा जिला अस्पताल मे भर्ती कर दिया है। घायल व्यक्ति बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत का निवासी है।