पश्चिमी सिंहभूम के अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार शाम गोईलकेरा थाना पुलिस के साथ संयुक्त छापेमारी की गई। प्राप्त सूचना के आधार पर गोईलकेरा बाजार स्थित दो स्थानों पर देर शाम कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान 29.600 लीटर विदेशी शराब, 79.400 लीटर बीयर तथा 1.800 लीटर देशी शराब बरामद की गई।