ज्ञानपुर: ज्ञानपुर की नाजिमा अंसारी ने संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता प्राप्त की
बालीपुर, ज्ञानपुर निवासी नाजिमा अंसारी ने अपनी कड़ी मेहनत और आत्मनिर्भर तैयारी से संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। नाजिमा अंसारी, जिन्होंने किसी भी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया और स्वयं से तैयारी की, अब भूभौतिकीविद्व (Geophysicist) समूह A पद पर जियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया, नागपुर में कार्यभार ग्रहण करने जा रही हैं।