ज्ञानपुर: भदोही पुलिस ने 15 लोगों को गिरफ्तार किया, शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई
जनपद भदोही में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक व्यक्ति वारंटी था, जबकि अन्य 14 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।