ज्ञानपुर: ऊंज थाना पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया
जनपद भदोही में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध तमंचे और कारतूस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन के निर्देश पर थाना ऊंज की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की है।पुलिस ने धीरज नट नामक व्यक्ति को कलिंजरा रोड नहर पुलिया ग्राम मुंगरहा के पास से गिरफ्तार किया है।