कानपुर: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कानपुर सेंट्रल स्टेशन में अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया योग
कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर शनिवार सुबह 8 बजे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। स्टेशन के डायरेक्टर और योग गुरु ने दीप प्रचलित कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ किया। प्लेटफार्म नंबर एक पर डिप्टी सीटीएम आशुतोष सिंह वहां आरपीएफ ऐसी विवेक शर्मा और तमाम रेलवे के अधिकारी और कर्मचारियों ने आज योग किया अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए संकल्प भी किया।