करौली: धूमधाम से जिले भर में मनाया जा रहा है आदिवासी दिवस ससेड़ी मोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
करौली जिले भर में आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है।विश्व आदि दिवस के उपलक्ष में शुक्रवार को ससेड़ी मोड पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। सामाजिक कार्यकर्ता राजेश पहाड़ी , भगवान सिंह लीलौटी ने बताया कि विश्व आदि दिवस जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है।ससेडी मोड पर सुड्डा दंगल कन्हैया दंगल सहित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।