उमरेठ: उमरेठ में कद्दू बांधकर गल घुमाया, 275 साल पुराना मेघनाद मेला शुरू, पांच दिनों तक खंडेरा पर घूमेंगे वीर
उमरेठ में होली की धुरेंडी के दिन से मेघनाद का मेला शुरु हो गया। बुधवार को चार बजे गल घुमाया गया। कद्दू बांधकर गल घुमाया गया। अब इस पर वीर बांधकर घुमाए जाएंगे। पांच दिनों बाद मेला खत्म होगा।मेधनाद के कटे सिर वाली देह के रूप में खंडेरा का पूजन किया जाएगा। मन्नत पूरी होने पर वीर को खंडेरा पर बांधकर घुमाया जाता है। उमरेठ में मेघनाद मेले का इतिहास 275 साल का है।