अमरोहा: गांव पपसारा में पहुंचे जयंत चौधरी, बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र देश की अर्थव्यवस्था का बेड़ा गर्क कर देगा
Amroha, Amroha | Apr 24, 2024 जयंत चौधरी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में तमाम बातें की है। लेकिन कांग्रेस के नेताओं को ये ही नहीं पता कि योजनाओं को धरातल पर कैसे लाया जाएगा। गरीब को नौजवान को हर साल पैसा देंगे ये संसाधन कांग्रेस कहां से जुटाएगी। इन सब में कितना पैसा लगेगा कितनी लागत लगेगी वह कांग्रेस के प्रवक्ता अभी तक नहीं बता पाए ।