अमरोहा: अमरोहा के अग्रवाल नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही से महिला की खराब एंबुलेंस में मौत पर परिजनों ने किया हंगामा
Amroha, Amroha | Apr 24, 2024 परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला का गलत इलाज किया हैं। हालत बिगड़ी तो उसे रेफर कर दिया जब एंबुलेंस में महिला को लेकर जा रहे थे तो एंबुलेंस खराब हो गई और आधे घंटे तक रास्ते में खड़ी रही। एंबुलेंस के चालक ने शराब पी रखी थी। इसके बाद वापस परिजन महिला के शव को अग्रवाल नर्सिंग होम लेकर पहुंचे और जमकर हंगामा किया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची ।