अमरोहा: अमरोहा में मतदान की हाईटेक निगरानी, आधुनिक कन्ट्रोल रुम से रखी जाएगी 910 मतदान केंद्रों पर नजर
Amroha, Amroha | Apr 24, 2024 अमरोहा पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर अलर्ट है। इस बार सभी मतदान केंद्र सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगे। सीसीटीवी कैमरों का आधुनिक कंट्रोल रूम अमरोहा में बनाया गया है। जहां से सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके साथ ही मतदान केंद्रों के आसपास उपद्रव या माहौल खराब करने वालों पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा।