वारासिवनी: 80 वर्षीय वृद्धा से इलाज के नाम पर ठगी, अज्ञात महिला ₹1500 नकद और ₹1.5 लाख के जेवर लेकर फरार
वार्ड नंबर 10 निवासी 80 वर्षीय कमलाबाई तांडेकर पेंशन निकालने नेहरू चौक स्थित महाराष्ट्र बैंक के किओस्क सेंटर पहुंची थीं। आरोप है कि वहां एक अज्ञात महिला ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने का झांसा देकर पहले 1500 रुपए लिए और बाद में कमलापाट ले जाकर मंगलसूत्र व दो जोड़ी पायल उतरवा लीं। जेवरों की कीमत करीब 1.50 लाख रुपए बताई गई है।