बबेरू: मियां बरौली मोड़ के पास बाइक सवार को अज्ञात चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर, सफाई कर्मी गंभीर रूप से घायल
Baberu, Banda | Sep 9, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मियां बरौली मोड़ के पास ड्यूटी कर लौट रहे सफाई कर्मचारी को अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दिया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। डायल 112 पुलिस ने घायल को सीएचसी बबेरू में भर्ती कराया। जहाँ पैर में फ्रैक्चर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।