उत्तरकाशी केदारताल ट्रेक पर खराब मौसम और भारी हिमपात के चलते फंसे ट्रैकर्स के रेस्क्यू अभियान के दौरान मंगलवार को एक महिला और एक पुरुष के शव बरामद किए गए। दोनों शव हिमस्खलन में दबे हुए थे। हालांकि, काफी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन उनकी पहचान नहीं हो पाई है।
प्रशासन के मुताबिक, मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे तक सर्च अभियान चलाने के बाद टीम बेस कैंप लौट आई। अब बुधवार, 4 नवंबर को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा।
हेलीकॉप्टर रेस्क्यू के लिए वैकल्पिक हेलीपैड तैयार
रेस्क्यू अभियान में तेजी लाने के लिए टीम ने घटनास्थल के पास हेलीकॉप्टर लैंडिंग के लिए वैकल्पिक हेलीपैड भी तैयार किया है।
#KedartalTrek #Uttarkashi #KedartalRescue #UttarakhandNews #Kedarnath #HimalayanTrek #Snowfall #Avalanche #RescueOperation #BreakingNews #UttarkashiNews #TrekkingAccident #HimalayanRescue #RescueMission #HeavySnowfall #UttarakhandBreaking #Kedartal #उत्तरकाशी #केदारताल #रेस्क्यूऑपरेशन #हिमस्खलन #भारीबर्फबारी #उत्तराखंडन्यूज #बड़ीखबर #रेस्क्यूअभियान #ट्रैकर्सफंसे #CitySpecialNews