बजाग: तहसील मुख्यालय में मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह की तैयारियां पूरी
Bajag, Dindori | Apr 19, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग तहसील मुख्यालय के बीआरसी ग्राउंड में 20 अप्रैल 2026 दिन सोमवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह को लेकर तैयारी रविवार शाम 5:00 बजे तक पूरी कर ली गई है। दरअसल मुख्यमंत्री कन्या विवाह समारोह में 200 जोडे युवक युवतियों का विवाह निश्चित किया गया है जिसको लेकर प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है ।