पताही। प्रखंड के बखरी स्थित भाजपा कार्यालय में बिहार के मुख्यमंत्री पद पर सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी एवं विजेंद्र यादव के पदभार ग्रहण करने की खुशी में भव्य उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एनडीए कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।