सिलाव: ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बड़गांव सूर्य छठ घाट समेत कई घाटों का किया निरीक्षण
Silao, Nalanda | Nov 1, 2024 ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने शुक्रवार की दोपहर करीब 1.20 बजे नालंदा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत बड़गांव सूर्य छठ घाट समेत कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. मौके पर सांसद कौशलेंद्र कुमार भी मौजूद रहे. ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने छठ घाटों पर साफ- सफाई, पेयजल, चेजिंग रूम व मेडिकल टीम आदि सुविधा को सुनिश्चित करने को कहा.