सिलाव: नालंदा मोड़ से नशे में धुत दो व्यक्तियों को नालंदा थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Silao, Nalanda | Oct 30, 2024 नालंदा थाना पुलिस ने नालंदा मोड़ से बुधवार की दोपहर 1.40 बजे नशे की हालत में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया है. नालंदा थानाध्यक्ष निशि कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दो व्यक्तियों में मुस्तफापुर गांव निवासी सुधीर कुमार एवं टूनटून कुमार शामिल है और इन दोनों गिरफ्तार व्यक्तियों द्वारा मेडिकल जांच में अलकोहल सेवन करने की पुष्टि की गयी है.