सिलाव: नालंदा के मोहनपुर हैचरी में 150 किसानों को मत्स्य पालन और चारा प्रबंधन का प्रशिक्षण दिया गया
Silao, Nalanda | Oct 29, 2024 नालंदा स्थित मोहनपुर हैचरी में मंगलवार की दोपहर 12.30 पर 150 किसानों को मत्स्य पालन व चारा प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया. हैचरी के संचालक एवं बिहार राज्य मत्स्यजीवी सहकारी संघ, पटना प्रमंडल के निदेशक शिवनंदन प्रसाद ने मौके पर मत्स्यपालकों को मत्स्यपालन, मत्स्य बीज उत्पादन, मछलियों के बेहतर रखरखाव आदि की जानकारी दिया.