सिलाव: धनतेरस पर सिलाव बाजार में सुबह से देर शाम तक रही चहल-पहल, पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित
Silao, Nalanda | Oct 29, 2024 सिलाव बाजार में धनतेरस पर मंगलवार की सुबह 8 बजे से लेकर देर संध्या 8.30 बजे तक चहल पहल रही. इस दौरान भीड़ को पुलिस नियंत्रित करती दिखी. दीपावली के पहले दिन धनतेरस का त्योहार मनाया गया. धनतेरस की लोगों ने जमकर खरीदारी की. दीपावली के त्योहार पर सिलाव के मेन एवं अंदर बाजार और गोला रोड बाजार में खूब चहल पहल रही.