सिलाव: मनियावां गांव के छठ घाट पर पंचाने नदी में गाय धोते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति डूबने से मर गया
Silao, Nalanda | Oct 31, 2024 नालंदा थाना क्षेत्र के मनियावां गांव के छठ घाट पर पंचाने नदी मे गाय धोने के दौरान एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गयी. यह घटना बुधवार की दोपहर करीब 12.10 बजे घटी. मृतक बुजुर्ग व्यक्ति की पहचान मनियावां गांव निवासी स्व. भूमन प्रसाद के 71 वर्षीय पुत्र मोहन प्रसाद के रूप में की गयी है.