शाजापुर: धोबी चौराहे पर पकड़ाए पिकअप वाहन में गाय चोरी कर ले जाते दो युवक, गाय मालिक व भीड़ पीटते हुए ले गई कोतवाली थाने
पिकअप वाहन से गाय चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को गाय मालिक ने धोबी धोबी चौराहे से पकड़ लिया ।पता चलने पर भीड़ इकट्ठी हो गई और यूवको को पीटते हुए कोतवाली थाने पहुंची और पुलिस के हवाले कर दिया और बताया कि यह दोनों युवक गायों को चोरी कर कर ले जा रहे थे ।जांच करने पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया है।