सिवनी: बालाघाट–सिवनी फोरलेन की मांग तेज, सांसद भारती पारधी ने मुख्य सचिव से की मुलाकात
Seoni, Seoni | Aug 19, 2026 बालाघाट-सिवनी फोरलेन सड़क की मांग को लेकर सांसद भारती पारधी ने महत्वपूर्ण पहल की है। बुधवार को सांसद के नेतृत्व में क्षेत्रीय विधायक प्रतिनिधिमंडल ने मंत्रालय में मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल से मुलाकात कर फोरलेन परियोजना से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और सड़क निर्माण की दिशा में आवश्यक पहल की मांग रखी।