ऑपरेशन मुस्कान के तहत नारदीगंज पुलिस ने खोए हुए 10 मोबाइल बरामद कर वास्तविक धारक को लौटाए मोबाइल ।
नारदीगंज पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत 2.07 लाख रुपये से अधिक बताई गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने थाना परिसर में मोबाइल लौटाए, मोबाइल धारकों ने पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस के इस कार्रवाई से मोबाइल धारकों में काफी खुशी है ।मोबाइल प्राप्त होते ही मोबाइल धारको ने खुशी जाहिर करते हुए थाना अध्यक्ष समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया । थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत खोए हुए 10 मोबाइल को मोबाइल धारको को लौटाया गया ।उन्होंने कहा नारदीगंज थाना क्षेत्र के मोबाइल धारक में नारदीगंज बाजार के राजीव रंजन चौरमा गांव के इंदल कुमार कहुआरा की अर्चना कुमारी बुच्ची गांव के सचिन कुमार जनपुरा गांव के मनीष कुमार रजौली थाना के अमित कुमार गया जी जिले के वजीरगंज निवासी पंकज कुमार मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना के रूपनपति गांव के सैफ के अलावा झारखंड राज्य के धनबाद जिले के मुगमा गांव के आनंद कुमार आदि शामिल है ।
नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !
Nawada, Nawada | Jun 15, 2026