जिले के मेडिकल स्टोर संचालकों ने राष्ट्रीय आह्वान पर बुधवार दोपहर 1 बजे अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर हड़ताल की। दवा विक्रेताओं ने शहर के प्रमुख मार्गों से वाहन रैली निकालकर लोगों को ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में जागरूक किया। इसके बाद सभी संचालक कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।