गिर्वा: जिले के गोवर्धन सागर में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, मृतक की पहचान हुई
Girwa, Udaipur | Apr 24, 2025 उदयपुर के गोवर्धन विलास थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह 7 बजे पशुपतिनाथ मंदिर के सामने गोवर्धन सागर झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता मिला। सूचना मिलने पर राजस्थान नागरिक सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया और पुलिस के सुपुर्द किया गया।