गिर्वा: पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में वकीलों ने कोर्ट परिसर से देहलीगेट चौराहे तक निकाली रैली, आतंकियों पर कार्रवाई की मांग की
Girwa, Udaipur | Apr 23, 2025 पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में उदयपुर बार एसोसिएशन के वकीलों ने कोर्ट परिसर से देहली गेट तक रैली निकाली। चौराहे पर मानव श्रृंखला बनाकर नारेबाजी की और कलेक्ट्री पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आतंकियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।