पुलिस अधीक्षक, अरवल द्वारा मंगलवार को हाईवे पेट्रोलिंग बिहार वाहन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोलिंग वाहन में उपलब्ध आवश्यक उपकरणों एवं संसाधनों की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने वाहन में रखे सुरक्षा उपकरणों, संचार साधनों एवं अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता और कार्यशीलता की जानकारी ली।