प्रतापगढ़: गोई गांव के पास बाइक के पहिए में बैग फंसने से दंपती घायल, महिला की हालत गंभीर
ससुराल जा रहे पति-पत्नी की बाइक का संतुलन अचानक बिगड़ जाने से दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में महिला को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल लाया गया, जहां उपचार किया गया।जानकारी के अनुसार सरिता देवी पत्नी राकेश कुमार निवासी चलाकपुर कुर्मियां, थाना दिलीपपुर अपने पति के साथ बाइक से सरायमधई गांव स्थित ससुराल जा रही थीं। देर शाम कर