मेदिनीनगर (डालटनगंज): दुर्गापूजा को लेकर टाउन हॉल मेदिनीनगर में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक, डीसी-एसपी ने तैयारियों का जायजा लिया
पलामू जिले में दुर्गापूजा को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मेदिनीनगर के टाउन हॉल में बुधवार दोपहर 12 बजे से हुई। बैठक में जिले की उपायुक्त समीरा एस, पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन, सदर एसडीओ सुलोचना मीना मुख्य रूप से शामिल हुई। बैठक में प्रखंड और अनुमंडल स्तर पर की गई दुर्गा पूजा की तैयारी को परखा गया। कमियां पाकर दूर करने का निर्देश दिया गया।