अग्रवाल समाज, मेदिनीनगर के तत्वावधान में मंगलवार को सम्मान समरोह सह डांडिया नाइट कार्यक्रम का आयोजन धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि नगर निगम की प्रथम महापौर अरुणा शंकर समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजन अग्रवाल ने की।कार्यक्रम का समापन मंगलवार की देर रात करीब 12 बजे हुआ।