पातेपुर: पातेपुर कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी की अध्यक्षता में उर्वरक निगरानी समिति की बैठक में चर्चा हुई
किसानों को सरकार द्वारा दी जाने वाली अनुदानित दर पर खाद को सुगम तरीके से उपलब्घ कराने के लिए मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब पातेपुर प्रखंड कृषि कार्यालय सभागार में प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख रेणु देवी ने की. वहीं संचालन व्यापार मंडल अध्यक्ष गणेश राय ने किया। बैठक में अधिकारी ब दुकानदार शामिल हुए।