थरथरी: जैतीपुर में बस से उतरते समय युवक बस के पहिए की चपेट में आया, गंभीर घायल
जैतिपुर चौराहा के पास रविवार की शाम 5 बजे बस से उतरने के दौरान एक युवक उसी बस के चक्के की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अमरौरा गांव निवासी योगेंद्र मिस्त्री के रूप में की गई है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में बस से ही घायल युवक को चंडी रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के